नेशनल लेवल लक्ष्मी मजूमदार अवॉर्ड विजेता रोवर स्काउट का किया सम्मान

Dec 15, 2025 - 15:54
 0
नेशनल लेवल लक्ष्मी मजूमदार अवॉर्ड विजेता रोवर स्काउट का किया सम्मान

जाजोद| राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ रींगस के प्रताप ओपन रोवर क्रू द्वारा सामाजिक कार्यों में शानदार प्रदर्शन करने पर राष्ट्रीय स्तर पर लक्ष्मी मजूमदार अवॉर्ड प्रतियोगिता 2024- 25  में द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। स्थानीय संघ रींगस के सचिव विष्णु कुमार जोशी ने बताया कि यह प्रतियोगिता प्रति वर्ष अखिल भारतीय स्तर पर आयोजित की जाती है जिसमें देश भर की संस्थाएं भाग लेती हैं। इसमें रोवर स्काउट गाइड का दल सामुदायिक विकास कार्यक्रमों में समर्पित भाव से की गई सेवा कार्यक्रमों मूल्यांकन किया जाता है और उत्कृष्ट कार्य करने वाले दल को प्रमाण पत्र और शील्ड देकर सम्मानित किया जाता है। सत्र 2024- 25 में प्रताप ओपन रोवर क्रू रींगस के सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास  कार्यक्रमो में शानदार प्रदर्शन पर द्वितीय स्थान मिला है। स्थानीय संघ कार्यालय पर क्रू के सदस्यों आयुष मौर्य, अरुण सबल, दक्ष अग्रवाल, जितेश कुमावत, निक्की जांगिड़, कृष्ण यादव और रोवर लीडर सुभाष देवंदा का स्कार्फ पहनाकर और माल्यार्पण कर सम्मान किया गया। इस उपलब्धि पर स्थानीय संघ के प्रधान कालिदास स्वामी (स्वतंत्रता सेनानी) मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी खंडेला कमलेश कुमार सैनी, प्रभारी कमिश्नर भागचंद बाजिया, निर्मल मान, सुमन तोबडिया, सुशीला बगड़िया, ज्योति राजावत, झाबर निठारवाल, राजेंद्र मौर्य, प्रकाश चंद यादव, घासीराम सैनी, कृष्ण कुमार शर्मा, के के दुपट, जगदीश वर्मा आदि ने शुभकामनाएं प्रेषित की।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।