कांग्रेस के धरने पर भाजपा का पलटवार: जनविरोधी नीतियों का लगाया आरोप जोगाराम पटेल और मदन दिलावर ने कांग्रेस को बताया विफलताओं का प्रतीक
जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस के जयपुर में आयोजित धरने पर कड़ा जवाब देते हुए इसे विफल करार दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल तक जनता को गुमराह किया और वंचित समुदायों के अधिकारों का हनन किया।
जोगाराम पटेल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के साथ कांग्रेस ने केवल छलावा किया है, जबकि भाजपा ने बाबा साहेब अंबेडकर के सपनों को साकार करते हुए उनके जीवन से जुड़े पंचतीर्थों का निर्माण करवाया। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को प्रदेश के विकास और रोजगार सृजन के लिए मील का पत्थर बताया।
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह पार्टी केवल झूठे वादे और आरोपों की राजनीति करती है। उन्होंने कांग्रेस के धरने को "फ्लॉप शो" बताते हुए कहा कि भाजपा ने हमेशा वंचित वर्गों के सशक्तिकरण के लिए ठोस काम किया है।
जोगाराम पटेल ने राइजिंग राजस्थान समिट का जिक्र करते हुए बताया कि 35 लाख करोड़ रुपये के एमओयू साइन हुए हैं, जो राज्य में लाखों रोजगार सृजित करेंगे। उन्होंने कहा कि भजनलाल सरकार के इस प्रयास से कांग्रेस विचलित है और झूठे धरने-प्रदर्शन का सहारा ले रही है।
भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के धरने पर आपसी मतभेद और अव्यवस्था का भी आरोप लगाते हुए इसे राजनीति का ढोंग बताया। पटेल और दिलावर ने कहा कि भाजपा जनता के कल्याण और विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है, जबकि कांग्रेस केवल नकारात्मक राजनीति पर केंद्रित है।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति