भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

Dec 25, 2022 - 15:59
 0


सवाई माधोपुर 25 दिसंबर खेरदा स्थित मधुबन कॉलोनी में मंसापूर्ण बालाजी प्रांगण में रविवार को
संगीतमय श्रीमद् भागवत
कथा का शुभारंभ हुआ। मधुबन कॉलोनी मण्डल के निवासियों द्वारा यह आयोजन करवाया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद जी गौत्तम के मुखराबिंद से सात दिन कथा वाचन किया जायेगा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जन उपस्थित रहे। कलश यात्रा में सभी महिलाएं एक रंग की साड़ी पहन कर सिर पर कलश लिए नजर आई। शास्त्री ने प्रथम दिन कथा का श्रवण कराते हुए  कहा  कि भागवत कथा जीवन की व्यथा को मिटाती है  जिस के श्रवण मात्र से मनुष्य को परम शांति मिलती है सत्संग नाम जपने से मन की शुद्धि होती है। मनुष्य अपने सतकर्मों से महान बनता है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।