भाजपा संयुक्त मोर्चा की बैठक में कार्यकर्ताओं ने बनाई रणनीति

चूरू। भाजपा संयुक्त मोर्चा की जिला मुख्यालय पर आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के महासम्पर्क अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रमों को लेकर रणनीति बनाई तथा कार्यक्रमों में सभी की सक्रिय भागीदारी निश्चित की।
भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मदन गोपाल बालाण ने कहा कि मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के महासम्पर्क अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएगा तथा पार्टी के कार्यक्रमों के अलावा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमोें में सक्रिय भागीदारी देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के वीजन और केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी कार्यकर्ता घर-घर पहुंचाएंगे। केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद करने के साथ ही युवा मोर्चा गांव में चैपाल के माध्यम से ग्रामवासियों से रूबरू होंगे।
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष अख्तर खान ने कहा कि प्रदेश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की ओर से जनसम्पर्क अभियान शुरू किया गया जिसके क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा इस अभियान में अपनी अग्रणीय भूमिका निभाएगा। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं अभियान के साथ बेटियों को प्रोत्साहित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि पार्टी के विभिन्न आयोजनों के क्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा विधानसभा क्षेत्र में सम्मेलन आयोजित कर लोगों को केन्द्र सरकार की योजनाओं की जानकारी के साथ उन्हें जोड़ने का काम किया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष प्रभा धंधावत ने बताया कि पार्टी के महासम्पर्क अभियान के तहत महिलाओं की सक्रिय भागीदारी निहित करने के लिए महिला मोर्चा की कार्यकर्ता नारी शक्ति से सम्पर्क करेगी। केन्द्र सरकार की बेटी बचाओ, बेटी पढ़ावों योजना पर महिला मोर्चा काम करेंगा। केन्द्र सरकार की लक्ष्मी योजना, सुकन्या योजना सहित महिला सशक्तिकरण अभियान अन्तर्गत महिला मोर्चा की कार्यकर्ता महिलाओं से रूबरू होगी। भाजपा अनुसचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री दीनदयाल खराड़िया ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता महासम्पर्क अभियान में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। उन्होंने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ता विधानसभा क्षेत्र में प्रवास करेंगे।
युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कपिल रक्षक ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व से महासम्पर्क अभियान के तहत मिले निर्देशानुसार 10 से 20 जून तक संयुक्त मोर्चा विभिन्न कार्यक्रम करेगा। अल्पसंख्यक मोर्चा के बाबू टेलर व इदरीश भाटी ने भी बताया कि सयुक्त मोर्चा के मंडल स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। संचालन युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष कमल सैनी ने किया।
बैठक में जिला उपाध्यक्ष आदिल खान, मुकेश इसरान, एसी मोर्चा के महामंत्री सुनील मेघवाल, जिला आईटी प्रभारी प्रशांत शर्मा, मंडल अध्यक्ष पवन चावरिया ,जयपाल टकनेत, किशोर सातडा, शशांक शर्मा, राहुल शर्मा, दिलीप, कुलदीप, जयपाल टकणेत, बाबू टेलर, हिमांशु वर्मा, असगर जोइया व असगर भाटी आदि उपस्थित रहे।