राजस्थान • रविवार, 4 अक्टूबर 2026
जयपुर शहर के एयर यात्रियों को मिली बड़ी सौगात; चंडीगढ़ के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट का शेड्यूल हुआ जारी
जयपुर और चंडीगढ़ के बीच नई फ्लाइट शुरू करने के बाद राजस्थान प्रदेश और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के बीच एयर कनेक्टिविटी और मजबूत हो गई है। चंडीगढ़ और जयपुर के बीच नई फ्लाइट (new flight Jaipur to Chandigarh) सर्विस एयर इंडिया कंपनी इंडिगो द्वारा दी जाएगी। बता दें कि पहले जयपुर और चंडीगढ़ के बीच इंडिगो (Indigo) की दो फ्लाइट सुबह और शाम के समय चलती थी। लेकिन अब यात्रियों की लगातार बढ़ रही मांग और संख्या को देखते हुए एयर इंडिया ने जयपुर और चंडीगढ़ के बीच तीसरी फ्लाइट शुरू करने का फैसला लिया है।