जयपुर • मंगलवार, 6 अक्टूबर 2026
जयपुर जिले के इस गांव में अटल पथ की चौड़ाई घटने से ग्रामीणों में रोष, रुका निर्माणकार्य
जयपुर जिले के निवाणा क्षेत्र के गांव तिगरिया में 1100 मीटर लंबे अटल पथ के लिए करीब 2 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई थी। इस प्रोजेक्ट के तहत रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण भी शामिल है। सरकार से मिली स्वीकृति के मुताबिक अटल पथ की चौड़ाई करीब 8 मीटर रखी गई थी। जिसे ठेकेदार ने घटाकर करीब 5.5 मीटर रखकर काम शुरू कर दिया।