Jaipur News Today: जयपुर जिले के निवाणा क्षेत्र में अटल पथ की चौड़ाई घटने से ग्रामीणों में रोष पनप गया है। अटल पथ रोड की चौड़ाई घटाने की जानकारी मिलने के बाद दर्जनों की संख्या ग्रामीणों में मौके पर पहुंचकर विरोध जताते हुए निर्माण कार्य बीच में ही रुकवा दिया। बता दें कि निवाणा क्षेत्र की ग्राम पंचायत तिगरिया में मुख्य बस स्टैंड से फूली के बढ़ तक 1100 मीटर अटल पथ बन रहा है। इसकी लागत करीब 2 करोड़ रुपए है। ग्रामीणों ने इस रोड की चौड़ाई घटने और बजट स्वीकृति में धांधली की जानकारी मिलने के बाद निर्माण कार्य रूकवा दिया है।
1100 मीटर लंबी अटल पथ के लिए 2 करोड रुपए हुए थे स्वीकृत
जयपुर जिले के निवाणा क्षेत्र के गांव तिगरिया में 1100 मीटर लंबे अटल पथ के लिए करीब 2 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति जारी हुई थी। इस प्रोजेक्ट के तहत रोड के दोनों तरफ नाली निर्माण भी शामिल है। सरकार से मिली स्वीकृति के मुताबिक अटल पथ की चौड़ाई करीब 8 मीटर रखी गई थी। जिसे ठेकेदार ने घटाकर करीब 5.5 मीटर रखकर काम शुरू कर दिया। इसी पर ग्रामीणों ने पंचायत भवन के सामने नारेबाजी करते हुए काम बंद करवाया।
ग्रामीणों ने रखी पंचायत प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समक्ष अपनी मांग
जयपुर जिले के निवाणा क्षेत्र के गांव तिगरिया गांव के ग्रामीणों ने पंचायत प्रशासन और सार्वजनिक निर्माण विभाग के समक्ष रोड को लेकर अपनी मांग रखी। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के समक्ष कहा कि रोड की चौड़ाई के लिए सार्वजनिक निर्माण विभाग ने पहले भी मौजूद अतिक्रमण हटाने को लेकर अतिक्रमण चिन्हित किए करीब 20 दिन बीत गए और अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। वहीं सार्वजनिक निर्माण विभाग के जेईएन मोती सिंह ने कहा कि अटल पथ निर्माण में आ रहे अतिक्रमण हटाने के लिए पंचायत प्रशासन ने दो दिन का समय मांगा है। अतिक्रमण हटाने का काम पंचायत प्रशासन का है और सार्वजनिक निर्माण विभाग ने किसी भी प्रकार के अतिक्रमण को चिन्हित नहीं किया है। (Jaipur news today)
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

