अखिल भारतीय जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा की कार्यकारिणी का विस्तार

- राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी पद पर अलवर से तीन सदस्यों को किया शामिल
जयपुर। अखिल भारतीय जायसवाल (सर्ववर्गीय) महासभा की कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए अलवर से तीन सदस्यों को राष्ट्रीय पद पर शामिल किया गया है।
महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मदनलाल प्रभाती लाल जायसवाल ने अलवर के मुकेश कुमार जायसवाल को राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया है, वहीं राष्ट्रीय सह मंत्री पद पर अलवर के सुनील कुमार को लिया गया है इसके साथ ही राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर अलवर के ललित जायसवाल की नियुक्ति की गई है। यह जानकारी राष्ट्रीय संगठन मंत्री ललित जायसवाल ने दी।
Jaipur Times
जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।