कांग्रेस जिलाध्यक्ष रीटा की अगुवाई में कांग्रेसी दिल्ली रैली में पहुंचे
मण्डावा ।
राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी द्वारा दिल्ली में आयोजित वोट चोर गद्दी छोड़ रैली में झुन्झुनू जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष रीटा चौधरी के नेतृत्व में रविवार को जिले भर से लगभग 4000 कार्यकर्ता दिल्ली पँहुचे ।
मण्डावा नपा अध्यक्ष नरेश सोनी ने बताया की जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक रीटा चौधरी, सूरजगढ़ विधायक श्रवण कुमार, पिलानी विधायक पितराम काला, पूर्व मंत्री डॉ जितेंद सिंह,डॉ राजपाल शर्मा नवलगढ़ सभी ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस पार्टी के प्रधान चैयरमैन कांग्रेस संगठन व अग्रिम संगठनो के पदाधिकारी सबने सक्रिय भूमिका निभाते हुवे अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई वहीं कार्यकर्ताओं का जोश देखते ही बनता था पूरे रास्ते मे जगह जगह रुककर नारे बाजी करते पहुंचे चिड़ावा व सिंघाना में वहां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने नव नियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष विधायक रीटा चौधरी का बहुत ही गर्म जोशी से फूल मालाओं से स्वागत किया।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति