भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है नगर परिषद, समय आने पर करवाएंगे जांच - राठौड़

चूरू। स्थानीय वार्ड 38 में नव निर्मित सड़क का उद्घाटन प्रतिपक्ष नेता राजेन्द्र राठौड़ ने किया।
उद्घाटन कार्यक्रम में राठौड़ ने कहा कि भाजपा विकास के कार्य में कभी दलगत राजनीति नहीं करती है। लेकिन कांग्रेस ने भाजपा समर्थित वार्डों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। यहीं कारण है कि आज न केवल चूरू बल्कि प्रदेश का विकास अवरुद्ध है।
सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य भगवानाराम प्रजापत की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने जिस प्रकार वार्डो के साथ सौतेला व्यवहार किया है उसकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। क्योंकि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति को अपना मत रखने का अधिकार है और इस वार्ड के लोगों ने अपने अधिकार का प्रयोग करते हुए भाजपा के प्रतिनिधि को चुना है। परंतु कांग्रेस के लोगों का लोकतंत्र में विश्वास नहीं है इसीलिए चूरू की नगर परिषद आज चूरू के लोगों के साथ अन्याय कर रही है।
उन्होंने नगर परिषद पर आरोप लगाते हुए कहा कि आज नगर परिषद भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुकी है। समय आने पर भ्रष्टाचार के खिलाफ जांच करवाई जाएगी और दोषी लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि चूरू के लोग उनकी रग रग में बसते हैं और चूरू का किस प्रकार से विकास हो इसका चिंतन हर समय उनके मन में लगातार चलता रहता है। उन्होंने सभी वार्डवासियों से आग्रह किया कि वे भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति और उसके विकास के मॉडल को लोगों के सामने अधिकाधिक प्रसारित करें जिससे आने वाले चुनाव में कांग्रेस की सरकार को लोग सबक सिखा सकें।
कार्यक्रम में पूर्व जिला प्रमुख हरलाल सहारण, मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत, दीनदयाल सैनी व भाजयुमो जिलाध्यक्ष मदनगोपाल बालाण मंचस्थ रहे। कार्यक्रम में नेता प्रतिपक्ष विमला गढ़वाल व वार्ड पार्षद भागीरथ सैनी ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में मोहनलाल जमालपुरिया, ओम प्रकाश तंवर, ताराचंद सैनी, सावंत सिंह, अलादीन खान, नागरमल राव, रहमान खान, डूंगर दहिया, गोगराज सैनी, पुरुषोत्तम लाल पटवारी, सीपी शर्मा, लेख राम , मैना सैनी, पूजा प्रजापत, लिछूराम जमालपुरिया, भगवान सिंह, ओम प्रकाश ,भगवानाराम, रामरतन सिंह, बुधाराम, सांवरमल श्योकरण, महावीर प्रसाद गौड़, हरि सिंह, पन्नालाल दहिया, लालचंद राव, गोपीराम प्रजापत, सलीम गोरी, उमेद कंपाउंडर, सुलेमान खान, किशन दईया, इस्माइल खान, रामलाल ,इंदर चंद प्रजापत, जगदीश प्रजापत, नंदलाल मौजासिया, लूणाराम किरोड़ीवाल, रहमान सब्जीफरोस, सुल्तान खान तानी, अजीज खान, महेंद्र सिंह, अब्दुल सिक्का, मुमताज सिक्का लखू खान, आसिफ खान, इसाक सब्जीफरोश, सांवरमल सैनी, राकेश राजपूत, रावत सैनी, ओम प्रकाश सैनी व गजानंद गौड सहित अनेक वार्ड वासी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन सुरेश प्रजापत व जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया।