चारधाम यात्रा 30 अप्रैल से: कैसे जाएं, कहां ठहरें, कितना खर्च; इस बार 50 लाख श्रद्धालु पहुंचने की उम्मीद

चारधाम यात्रा 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। अक्षय तृतीया के शुभ अवसर पर सुबह 10:30 बजे गंगोत्री और यमुनोत्री धाम के कपाट खुलेंगे। इसी के साथ गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ के दर्शन के लिए तीर्थयात्रियों का सैलाब उमड़ेगा। इस बार 50 लाख से ज्यादा श्रद्धालुओं के उत्तराखंड पहुंचने की संभावना है। 2024 में 48 लाख से अधिक श्रद्धालु आए थे।
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर चारधाम यात्रियों की भीड़ लगनी शुरू हो गई है। पंजाब से आए गगनदीप दामिर ने बताया कि वे 2004 से यात्रा कर रहे हैं और इस बार हेलिकॉप्टर से केदारनाथ जाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
कैसे जाएं:
चारधाम यात्रा के लिए हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून से सड़क मार्ग, हेली सेवा और रेल मार्ग से यात्रा की जा सकती है। यात्रा का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य है, जो ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से हो रहा है।
कहां ठहरें:
गंगोत्री, यमुनोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में GMVN (गढ़वाल मंडल विकास निगम) के गेस्ट हाउस, धर्मशालाएं और होटल उपलब्ध हैं। बुकिंग पहले से कराना उचित रहेगा।
कितना खर्च आएगा:
सड़क मार्ग से यात्रा करने पर चारधाम यात्रा का कुल खर्च 25,000 से 35,000 रुपए प्रति व्यक्ति हो सकता है। हेलिकॉप्टर सेवा से यात्रा करने पर यह खर्च 60,000 रुपए तक पहुंच सकता है।