भारतीय डाक कर्मचारी पोस्टमैन एमटीएस संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन: रोहित गुर्जर बने सचिव बृजकिशोर अध्यक्ष व मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष

Dec 22, 2025 - 13:17
 0
भारतीय डाक कर्मचारी पोस्टमैन एमटीएस संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन: रोहित गुर्जर बने सचिव बृजकिशोर अध्यक्ष व मुकेश शर्मा कोषाध्यक्ष


जयपुर टाइम्स 
 धौलपुर(निस)। भारतीय डाक कर्मचारी पोस्टमैन एमटीएस संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन व चुनाव कार्यक्रम रुदावल वाले हनुमान जी के प्रांगण में शांतिपूर्ण व सर्वसम्मति से सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में संघ के पदाधिकारियों का निर्वाचन सर्वसम्मति से किया गया।
चुनाव में रोहित गुर्जर मानपुर को संघ का सचिव, बृजकिशोर को अध्यक्ष और मुकेश शर्मा को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसके अतिरिक्त श्याम सिंह को कार्यकारी अध्यक्ष, अरुण को संगठन मंत्री व भूरेंद्र को सहायक सचिव मनोनीत किया गया। एक दो दिन में आगे की कार्यकारिणी विस्तार की जाएगी। अधिवेशन के मुख्य अतिथि सहायक परिमंडल सचिव हेमराज डाक अधिदर्शक डीग रहे।  जबकि योगेन्द्र मीणा व पुष्पेंद्र पोसवाल विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में पोस्टमैन व एमटीएस कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं सेवा शर्तें, पदोन्नति, कार्यभार, भत्ते व अन्य लंबित मांगों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी पदाधिकारियों ने कर्मचारियों की जायज़ मांगों को उच्च स्तर तक पहुँचाने व शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। सहायक परिमंडल सचिव हेमराज जी ने अपने संबोधन में कहा कि डाक विभाग के पोस्टमैन व कर्मचारी संगठन की रीढ़ हैं। उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संघ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नवगठित कार्यकारिणी कर्मचारियों के हित में मजबूती से कार्य करेगी और परिमंडल स्तर पर हर जायज़ मांग को पूरी गंभीरता से रखा जाएगा। नवनिर्वाचित मंडल सचिव रोहित गुर्जर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुझे जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाऊँगा। पोस्टमैन और MTS साथियों की समस्याओं के समाधान के लिए संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा। शीघ्र ही कार्यकारिणी का विस्तार कर सभी को साथ लेकर संघर्ष और संवाद की नीति पर काम किया जाएगा। इस अवसर पर नव निर्वाचित कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत सम्मान किया और कार्यक्रम आयोजित किया। इस अवसर पर कपूर सिंह, राजकुमार, शिंभू सिंह, प्रवक्ता पुष्पेंद्र शर्मा, विजय सिंह मीणा, मयंक शर्मा, राजकुमार गुर्जर, रामरतन, सुधीर सहित बड़ी संख्या में संघ सदस्य उपस्थित रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।