दूसरे दिन भी सूने रहे बैंक

बैंककर्मियों का धरना प्रदर्शन दुसरे दिन भी जारी
चूरू। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक के कर्मचरियों का धरना प्रदर्शन दुसरे दिन में जारी रहा। बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक पिछले तीन साल से सभी संवर्ग में भर्ती नही करने के विरोध में बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक कर्मचारी व अधिकारी संघ ने लागातार दूसरे दिन भी मंगलवार को भी हड़ताल जारी रही। बीआरकेजीबी एवं बैंक ऑफ बड़ोदा मैनेजमेंट की तानाशाही एवं कर्मचारियों विरोधी नीतियों के विरुद्ध बीआरकेजीबी क्षेत्रीय कार्यालय चूरू के समक्ष प्रदर्शन एवं मैनेजमेंट विरोधी नारे लगाकर विरोध किया गया। हड़ताल के चलते जिले की 89 एवं बैंक की 880 शाखाओं में दूसरे दिन भी कामकाज बंद रहा। इस मौके पर अधिकारी संघ अध्यक्ष राजेन्द भादू, कर्मचारी संघ अध्यक्ष संजय बरबड़, श्रीकान्त गिरी, फुलाराम मीणा, सकील खान, सुधीर दनेवा, मनोज प्रजापत, राजेश बुडानिया, सोनू शर्मा, विवेक कस्वां, सुनील कस्वां, रूपनारायण शर्मा सहित जिले भर से बैंक के सेवारत्त एवं सेवानिवृत्त कर्मचारी व अधिकारी मौजूद रहे।