नैहड़ा उत्थान एवं विकास मंच की बैठक आयोजित, नई कार्यकारिणी का गठन 19 जुलाई को

किशोरी। नैहड़ा उत्थान एवं विकास मंच द्वारा आगामी कार्यकारिणी गठन एवं संगठन के विस्तार को लेकर रविवार को गांव डेरा स्थित डेरा बगीची में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता मातादीन मीना काला लांका ने की।
बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने समाज के सामाजिक, शैक्षणिक एवं विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर विचार-विमर्श किया। इस दौरान पूर्व अध्यक्ष रामप्रसाद मीना ने मंच द्वारा अब तक किए गए कार्यों की जानकारी दी तथा भविष्य में समाज हित में किए जाने वाले कार्यों की रूपरेखा और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की।
बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, युवाओं को शिक्षा के प्रति जागरूक करने, क्षेत्र में लगातार बढ़ते अपराधों पर लगाम लगाने तथा समय-समय पर प्रशासन और जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही तय करने पर जोर दिया गया। साथ ही क्षेत्र में विकास के नए अवसर विकसित करने, सामाजिक एकता बढ़ाने और समाज सेवा के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि नैहड़ा उत्थान एवं विकास मंच की नई कार्यकारिणी का गठन आगामी 19 जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक में किया जाएगा।
इस अवसर पर डॉ. रामगोपाल, धन्नालाल सरपंच, उप जिला प्रमुख ललिता मीणा, एडवोकेट रत्नेश मेवाल, श्रीकृष्ण तहसीलदार, रामकिशोर, सीताराम मेवाल डेरा, सीताराम बुर्जा, श्रीचंद, बद्री बाबा, हरीश मीना, राजूराम, सुंदरलाल, विकास, रामावतार, सियाराम मीना, प्रधानाचार्य मांगीलाल मीना, मथुरा प्रसाद, देवराज सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
