Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
जयपुर

लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर  नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह

लायंस क्लब जयपुर आदर्श नगर का इंस्टॉलेशन सेरेमनी एवं अध्यक्षीय पुरस्कार समारोह गोपालपुरा बायपास स्थित एक होटल में बड़े धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि एमजेएफ लायन के सी बंसल एवं एमजेएफ लायन सी एस तोमर थे। इस अवसर पर वर्ष 2026-27 के लिए लायन सुरेंद्र गुप्ता अध्यक्ष, लायन प्रकाश जैन सचिव तथा लायन मनीष शर्मा कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए। मुख्य अतिथियों ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ ग्रहण कराई तथा क्लब के नए सदस्यों का स्वागत भी किया।निवर्तमान अध्यक्ष लायन राजेश पारीक ने वर्षभर उत्कृष्ट सेवा देने वाले सदस्यों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। निवर्तमान सचिव लायन महेंद्र बैराठी ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि क्लब ने गत सत्र में 552 सेवा प्रकल्प पूर्ण कर पूरे प्रांत में द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जो क्लब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय सभी सदस्यों के समर्पण, सहयोग एवं सेवा भावना को देते हुए उनका आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का प्रभावशाली संचालन लायन अमित गट्टानी एवं लायन अल्पना श्रीवास्तव ने किया। अंत में कार्यक्रम संयोजिका लायन मानिका व्यास ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।