Jaipur Times
ई-पेपरYouTube
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
राजस्थान

पीएम मोदी के विजन से शेखावाटी को मिली बड़ी सौगात: डॉ. सतीश पूनियां

डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विजन से हरियाणा व राजस्थान की भाजपा सरकारों ने शेखावाटी क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। इससे किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी।

द्वारा Jaipur Times
पीएम मोदी के विजन से शेखावाटी को मिली बड़ी सौगात: डॉ. सतीश पूनियां

बीकानेर। राज्यसभा सांसद डॉ. सतीश पूनियां ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और दूरदर्शी विजन से हरियाणा और राजस्थान की भाजपा सरकारों ने शेखावाटी क्षेत्र को बड़ी सौगात दी है। उन्होंने कहा कि भैरोंसिंह शेखावत जी के सपने को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साकार करने का काम किया है।

बीकानेर में मीडिया से बातचीत के दौरान डॉ. पूनियां ने कहा कि शेखावाटी के किसानों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में यह ऐतिहासिक निर्णय साबित होगा। उन्होंने कहा कि लंबे समय से इस क्षेत्र के किसान विकास और सुविधाओं की उम्मीद लगाए हुए थे। अब केंद्र और राज्य सरकारों के समन्वित प्रयासों से किसानों को बड़ा लाभ मिलेगा।

डॉ. पूनियां ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश के किसानों, युवाओं और ग्रामीण क्षेत्रों के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। भाजपा सरकारें जमीन से जुड़े मुद्दों को समझकर उनके समाधान की दिशा में काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा कि राजस्थान और हरियाणा सरकार द्वारा उठाया गया यह कदम शेखावाटी क्षेत्र के विकास को नई गति देगा। इससे किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और क्षेत्र में समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे। डॉ. पूनियां ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राजस्थान सरकार और हरियाणा सरकार का आभार जताया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।