Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

नगर परिषद टीम ने बजरिया में की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सामान समेत ठेले भी किए जब्त*

द्वारा Jaipur Times
नगर परिषद टीम ने बजरिया में की अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई, सामान समेत ठेले भी किए जब्त*


सवाई माधोपुर। जिला कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित सब्जी मंडी और मुख्य बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद आयुक्त के होतीलाल मीना के नेतृत्व में नगर परिषद टीम द्वारा यह बड़ी कार्रवाई कर अतिक्रमण हटाया गया। आयुक्त होती लाल मीना ने बताया कि सब्जी मंडी एवं बाजार में दूकानदारों द्वारा सड़क पर तय सीमा से बाहर निकलकर ठेले एवं सामान रखकर अतिक्रमण किया हुआ था, जिस पर जिला कलेक्टर के निर्देश मिलने पर जेसीबी एवं ट्रैक्टर ट्रॉली लेकर नगर परिषद द्वारा सब्जी मंडी से पोस्ट आफिस, अम्बेडकर सर्किल, गौरव पथ पर होते हुए मुख्य बाजार से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। नगर परिषद टीम को देखकर अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वे अपने ठेले लेकर इधर-उधर भागने लगे। इस पर टीम ने कार्यवाही कर मौके पर से ही 10 ठेले भी जब्त कर लिए। वहीं दुकानों के बाहर लगे तिरपाल एवं टिनसैड को भी जेसीबी से हटाया गया और सामान को जब्त किया गया। हालांकि कार्रवाई के दौरान नगर परिषद टीम को अतिक्रमणकारियों का विरोध भी झेलना पड़ा। अतिक्रमण हटाने जाने के बाद सब्जी मंडी और मुख्य बाजार की सड़क चौड़ी और खुली नजर आने लगी। आयुक्त ने भविष्य में लोगों को आगे से सब्जी मंडी और बाजार में अतिक्रमण नहीं करने की हिदायत भी दी और सख्त कार्रवाई करने के लिए कहा। आयुक्त ने बताया कि कलेक्टर सुरेश कुमार ओला के निर्देश पर नगर परिषद टीम द्वारा समय-समय पर सब्जी मंडी एवं बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाती है लेकिन अतिक्रमणकारी अपनी हरकतों से बाज नहीं आते और पुनः अतिक्रमण कर लेते हैं जिससे आमजन एवं राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ता है एवं सब्जी मंडी में गंदगी को भी बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि नगर परिषद टीम द्वारा इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी को भी अतिक्रमण कर शहर को गंदा नहीं करने दिया जाएगा। इस दौरान सहायक अभियंता भंवरलाल सैनी, वरिष्ठ स्वास्थ्य निरीक्षक गजेन्द्र सिंह राजावत, स्वास्थ्य उप निरीक्षक शिवराम मीना, निरीक्षक गणेशीलाल सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।