Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

जयपुर में 15 घंटे की बारिश से जलभराव और जाम: किशनगढ़-रेनवाल में सबसे ज्यादा 130MM बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पेड़ गिरा

जयपुर में 15 घंटे की बारिश से जलभराव और जाम: किशनगढ़-रेनवाल में सबसे ज्यादा 130MM बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पेड़ गिरा

जयपुर में बीते 15 घंटे से लगातार हो रही बारिश ने मौसम सुहावना जरूर किया, लेकिन शहरवासियों की परेशानियां भी बढ़ा दीं। कई इलाकों में पानी भर गया, जिससे ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। कॉलोनियों की सड़कों पर रातभर पानी भरा रहा, यहां तक कि कुछ घरों में भी पानी घुस गया।

बीते 24 घंटे में सबसे अधिक बारिश किशनगढ़-रेनवाल क्षेत्र में 130MM दर्ज की गई। सांभर और फुलेरा में 102MM, नरैना में 88MM, दूदू में 84MM, कालवाड़ में 79MM, जालसू 80MM, जयपुर शहर में 62MM और सांगानेर में 47MM बारिश हुई।

वाटिका क्षेत्र से टोंक रोड की ओर जाने वाले लोगों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा। गांधी नगर रेलवे स्टेशन के पास बजाज नगर रोड पर पेड़ गिर गया, जिससे रास्ता बंद हो गया।

जयपुर कलेक्टर डॉ. जितेंद्र सोनी ने कई प्रभावित इलाकों का दौरा किया और कहा कि "एक-दो स्थानों को छोड़कर शहर की स्थिति सामान्य है। ब्रह्मपुरी नाले पर तत्काल काम शुरू किया जा रहा है और सभी टीमें फील्ड में काम कर रही हैं।"

जयपुर में 15 घंटे की बारिश से जलभराव और जाम: किशनगढ़-रेनवाल में सबसे ज्यादा 130MM बारिश, सड़कों पर भरा पानी, पेड़ गिरा