Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
News

"योगी का सख्त संदेश: हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, हज यात्रियों की फ्लाइट्स दोबारा शुरू"

द्वारा Jaipur Times
"योगी का सख्त संदेश: हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, हज यात्रियों की फ्लाइट्स दोबारा शुरू"

देशभर में आज ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का जश्न तिरंगा यात्राओं के ज़रिए मनाया जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ से इस यात्रा का शुभारंभ किया। अपने भाषण में उन्होंने पाकिस्तान को कड़ा संदेश देते हुए कहा, "हम किसी को छेड़ते नहीं, लेकिन अगर कोई हमें छेड़ेगा तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं।" योगी का यह बयान उस बर्बर आतंकी हमले की प्रतिक्रिया में आया है, जो पहलगाम में पाकिस्तान समर्थित आतंकियों ने अंजाम दिया था।

वहीं, जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में बुधवार को हज यात्रियों का दूसरा जत्था मक्का के लिए रवाना हुआ। भारत-पाकिस्तान के बीच हुए सीजफायर के बाद यह पहला जत्था है, क्योंकि ऑपरेशन सिंदूर के चलते 7 और 12 मई को जाने वाली हज फ्लाइट्स रद्द कर दी गई थीं। अब श्रीनगर एयरपोर्ट से फ्लाइट ऑपरेशन दोबारा शुरू हो चुके हैं।

उधर, अमृतसर एयरपोर्ट पर भी मंगलवार-बुधवार की रात कतर एयरवेज की पहली फ्लाइट लैंड हुई है। इंडिगो एयरलाइंस ने भी बुधवार से पंजाब के लिए उड़ानें फिर शुरू करने की घोषणा की है।

इस बीच, अमेरिकी सैटेलाइट इमेजिंग कंपनी मैक्सार ने पाकिस्तान के उन एयरबेस की तस्वीरें जारी की हैं, जिन्हें भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में निशाना बनाया था। इन तस्वीरों में सरगोधा, नूर खान, भोलारी और सुक्कुर एयरबेस पर हुए भारी नुकसान को स्पष्ट देखा जा सकता है।

"योगी का सख्त संदेश: हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, हज यात्रियों की फ्लाइट्स दोबारा शुरू"

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

"योगी का सख्त संदेश: हमें छेड़ोगे तो छोड़ेंगे नहीं; ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर तिरंगा यात्रा, हज यात्रियों की फ्लाइट्स दोबारा शुरू"