Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

रतनगढ़ में जलभराव से बचाव हेतु आरयूआईडीपी परियोजना का निरीक्षण: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश

रतनगढ़ में जलभराव से बचाव हेतु आरयूआईडीपी परियोजना का निरीक्षण: जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देश

*चूरू/रतनगढ़ (जयपुर टाइम्स):* जिला कलेक्टर अभिषेक सुराणा ने मंगलवार को रतनगढ़ में आरयूआईडीपी (राजस्थान अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट प्रोजेक्ट) के कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने चूरू फाटक के पास वर्क साइट और पंप हाउस का दौरा कर अधिकारियों को बरसात के मौसम में जलभराव से बचने के लिए बेहतरीन प्रबंधन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। से 30 मई तक पूर्ण किया जाए। उन्होंने एसडीएम और अधिशाषी अधिकारी को नियमित रूप से प्रोजेक्ट की प्रगति की मॉनिटरिंग करने और कार्यों में गति लाने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम रामकुमार वर्मा, अधिशाषी अधिकारी सहदेवदान चारण, आरयूआईडीपी एक्सईएन आरडी गर्ग सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

राजस्थान सरकार की आरयूआईडीपी परियोजना का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में जल आपूर्ति और सीवरेज सेवाओं को सुधारना है, जिससे नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर मिल सके।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

यात्रीगण कृपया ध्यान दें ! बीना स्टेशन पर यार्ड रीमॉडलिंग कार्य के चलते जोधपुर सहित तीन ट्रेनों में हुआ बदलाव