राष्ट्रीय
गुरुग्राम में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर भव्य प्रदर्शनी का आयोजन
संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

गुरुग्राम। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी पर आयोजित प्रदर्शनी में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और भाजपा प्रदेश प्रभारी डॉ. सतीश पूनिया ने श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में अटल जी के आदर्शों और योगदान को याद किया गया। मुख्यमंत्री सैनी ने अटल जी को सुशासन का प्रतीक बताते हुए कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलते हुए भाजपा देशहित में कार्य कर रही है। डॉ. पूनिया ने कहा कि अटल जी की प्रेरणा से भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी बनी। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने "सदैव अटल" प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके महान योगदान को नमन किया।
प्रतिक्रियाएं
0 कुल
टिप्पणियां
0 स्वीकृत
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।
