Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल झुंझुनूं आएंगे 

द्वारा Jaipur Times
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े कल झुंझुनूं आएंगे 


जयपुर टाइम्स
झुंझुनू। राजस्थान के राज्यपाल हरीभाऊ किसनराव बागड़े मंगलवार को एक दिवसीय दौरे पर झुंझुनू आएंगे। राज्यपाल सुबह 9 बजे रानी शक्ति मंदिर पहुंचेंगे। यहां से वे दोपहर 12.45 बजे झुंझुनूं शहर में मंजू लता मील के निवास स्थान पर जाएंगे। इसके बाद राज्यपाल दोपहर 1:30 बजे सर्किट हाउस में लंच करेंगे। दोपहर 3:00 बजे वे जिला परिषद सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने बताया कि शाम 4:30 बजे राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े झुंझुनूं से जयपुर के लिए रवाना होंगे। जिला कलेक्टर रामावतार मीणा ने इस संबंध में रविवार शाम को कलेक्ट्रेट सभागार में सभी विभागीय अधिकारियों की बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए हैं। बैठक में एडीएम अजय कुमार आर्य और एएसपी देवेंद्र सिंह भी मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।