Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

नगर पालिका चुनाव को लेकर जल्द बनाएंगे रणनीति: अंगद देव

द्वारा Jaipur Times
नगर पालिका चुनाव को लेकर जल्द बनाएंगे रणनीति: अंगद देव


जयपुर टाइम्स
मंडावा। गढ़ परिसर में बुधवार को ठाकुर अंगद देव सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान का फीडबैक लिया। ठाकुर अंगद देव सिंह ने भाजपा के अधिक से अधिक सदस्य बनाने पर जोर देते हुए कहा कि पार्टी का कार्यकर्ता ही पार्टी को मजबूती प्रदान करता है ऐसे में कार्यकर्ताओं को संगठित होकर संगठन को मजबूत बनाना होगा। साथ ही कहा कि कुछ कार्यकर्ता यहां पर पार्टी को कमजोर करने पर लगे हुए हैं जिसको लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ को अवगत करवाया जाएगा ताकि अंदरूनी तौर पर खिलाफत करने वालों के बारे में उनको पूरी जानकारी हो। अंगद देव सिंह ने मंडल अध्यक्ष नियुक्त करने मामले को लेकर भी चर्चा की तथा आवश्यक दिशा निर्देशानुसार कार्य करने पर जोर दिया। इसके अलावा आगामी नगर पालिका चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं की राय से जल्द ही रणनीति बनाने की बात कही। इस दौरान पूर्व पालिका अध्यक्ष राधेश्याम सैनी, एडवोकेट राजकुमार सैनी, शिवचरण गाडोदिया, हाजी अब्दुल रहमान मोम, पार्षद इब्राहिम रंगरेज, महेश जोशी, चूड़ी अजीतगढ़ के पूर्व सरपंच गिरवर सिंह शेखावत, रिधकरण सैनी, महेश सिंह तिहावली मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।