Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
राष्ट्रीय

एमएलए के भड़काऊ बयान पर विवाद FIR दर्ज

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क

महाराष्ट्र के अहमदनगर में रविवार को भाजपा विधायक नितेश राणे ने सकल हिंदू समाज के एक कार्यक्रम में भड़काऊ बयान देकर विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने महंत रामगिरी महाराज के समर्थन में कहा कि अगर कोई उनके खिलाफ बोलेगा, तो वे मस्जिदों में घुसकर चुन-चुनकर मारेंगे। राणे का यह बयान रविवार (1 सितंबर) को अहमदनगर में आयोजित एक रैली के दौरान आया।

इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद, अहमदनगर पुलिस ने मंगलवार को नितेश राणे के खिलाफ श्रीरामपुर और तोपखाना थानों में दो FIR दर्ज की हैं। पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई की है।

FIR दर्ज होने के बाद नितेश राणे ने अपने बयान का बचाव किया और कहा कि महंत रामगिरी महाराज के बयान में कुछ भी नया नहीं था। उन्होंने आरोप लगाया कि कई मुस्लिम स्कॉलर भी इस तरह के बयान दे चुके हैं और रामगिरी महाराज के समर्थकों को जान से मारने की धमकी मिल रही है।

राणे के भाषण में उन्होंने अपशब्दों का भी इस्तेमाल किया, जिससे स्थिति और भी संवेदनशील हो गई है। राणे ने कहा, "अगर हमारे रामगिरी महाराज के खिलाफ तुमने कुछ भी किया तो तुम्हारी मस्जिदों के अंदर आकर चुन-चुनकर मारेंगे। इतना ध्यान रखना।"

राणे के इस बयान के बाद राजनीति गरमा गई है और विपक्षी दलों ने भाजपा पर निशाना साधते हुए इस बयान की कड़ी निंदा की है। मामला फिलहाल पुलिस जांच के अधीन है और राणे के इस बयान के बाद स्थिति और भी तनावपूर्ण हो सकती है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।