Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

अज्ञात जानवर ने 12 बकरियो को उतारा मौत के घाट..

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


गुढ़ागौड़जी।
भौडकी के बड़ापाना के गांव के पास दुदाना जोहड़ टोडी के निकट अज्ञात जानवर द्वारा दर्जनभर बकरियों को काटकर घायल कर छोड दिया ।ग्वाल किशोर मीणा टोडी ने सुबह देखा तो बकरियां मरी हुई व घायल अवस्था मे पड़ी मिली। किशोर मीणा ने बताया कि देर रात्री तक तो जाग रहा था बकरियों की सुरक्षा व्यवस्था के लिए ग्वाले ने बिजली के पोल पर लाइट लगा रखी थी। कंटीले तारो की पांच फीट तक ऊंचाई तक छड़ी लगाई। उसके बावजूद भी अज्ञात जानवर किस प्रकार से अंदर घुस के बकरियों को काट फाड़ कर मार गया दस बकरियां तो दम तोड़ चुकीं थी और दो बकरियाँ घायल थी तो डॉक्टर को बुलाया और ईलाज करवाया लेकिन वह दोनों ने भी इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया गया।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।