Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

थाने में तैनात कांस्टेबल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन...

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
थाने में तैनात कांस्टेबल का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन...

गुढागौड़जी पुलिस थाने में तैनात कांस्टेबल बेल्ट नंबर 484 राजेश कुमार पुत्र हरी राम मेघवाल गोरधनपुरा नीमकाथाना निवासी का जयपुर एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया गौरतलब है कि कांस्टेबल 5 महीने से गुढ़ागौड़जी थाने में कार्यरत था। वही हाल ही में 6 महीने पहले भीलवाड़ा से झुंझुनू पुलिस लाइन में आया था उसके बाद कांस्टेबल को गुढ़ागौड़जी थाने में लगाया गया था। जिसमें अचानक बीमार होने से जयपुर एसएमएस अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कांस्टेबल के निधन की सूचना गुढ़ागौड़जी थाने में मिलने पर थाने मे शोक की लहर दौड़ पड़ी। मृतक कांस्टेबल के शव का कल अंतिम संस्कार किया जाएगा।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।