Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

बारिश बनी राहगीरों व दुकानदारों के लिये आफत..

द्वारा Jaipur Times
बारिश बनी राहगीरों व दुकानदारों के लिये आफत..

तेज अंधड़ व बारिश से बिजली के तारो पर गिरा पेड़..

उदयपुरवाटी।
क्षेत्र में बेमौसम बारिश से सड़को पर दूर तक पानी भर गया।कस्बे के नई सब्जी मंडी के निकट झुंझुनु हाइवे पर काफी दूर तक बारिश का पानी सड़क पर भर गया जंहा से दुकानदारों के पास ग्राहक जाना,व पैदल राहगीर चलने वालों के लिये सड़क पानी अवरुद्ध हो गई। इस जगह की समस्या को लेकर पूर्व में भी कई बार स्थानीय लोग शिकायत कर चुके है। परन्तु इस समस्या से निजात नही मिली। मौसम के बदलाव को देखते हुए दुकानदार भी परेशान नजर आएं जंहा गर्मी की सीजन होनी चाहिये और अब बारिश के साथ ठंडी हवाएँ चल रही है जिससे सीजन अनुसार काम करने वाले दुकानदारों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।