Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
सवाई माधोपुर

भव्य कलश यात्रा के साथ संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क


सवाई माधोपुर 25 दिसंबर खेरदा स्थित मधुबन कॉलोनी में मंसापूर्ण बालाजी प्रांगण में रविवार को
संगीतमय श्रीमद् भागवत
कथा का शुभारंभ हुआ। मधुबन कॉलोनी मण्डल के निवासियों द्वारा यह आयोजन करवाया जा रहा है। कथा वाचक आचार्य पंडित शिव प्रसाद जी गौत्तम के मुखराबिंद से सात दिन कथा वाचन किया जायेगा। कथा का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ जिसमें बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष जन उपस्थित रहे। कलश यात्रा में सभी महिलाएं एक रंग की साड़ी पहन कर सिर पर कलश लिए नजर आई। शास्त्री ने प्रथम दिन कथा का श्रवण कराते हुए कहा कि भागवत कथा जीवन की व्यथा को मिटाती है जिस के श्रवण मात्र से मनुष्य को परम शांति मिलती है सत्संग नाम जपने से मन की शुद्धि होती है। मनुष्य अपने सतकर्मों से महान बनता है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।