Jaipur Times
ई-पेपरYT
HI/EN
जयपुर टाइम्स
बाड़मेर

एक शाम श्री वीर बिगाजी के नाम भजन संध्या में उमड़ा श्रृद्धालुओं का जनसैलाब

संवाददाता: जयपुर टाइम्स डेस्क
एक शाम श्री वीर बिगाजी के नाम भजन संध्या में उमड़ा श्रृद्धालुओं का जनसैलाब

बाडमेर/रावतसर

एक शाम श्री वीर बिगाजी के नाम विशाल भजन संध्या का आयोजन सुरसागर मगने की ढाणी में सोमवार रात्रि को हुआ। इस अवसर पर इस विशाल भजन संध्या में गजेन्द्र अजमेरा, खेमाराम धायल, मुकेश डांगी एण्ड पार्टी नागौर, विमला जाखड़, सुरेश जाखड़ जैसे कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक शानदार भजनों की प्रस्तुति दी गई। इस भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ा । भाजपा नेता एवं समाजसेवी खेताराम जाखड़ ने बताया कि इस अवसर पर जगरामपुरी महाराज पनोणिया का तला,औकारभारती महाराज परेऊ मठ,प्रतापपुरी महाराज तारातरा,कुशालगिरी महाराज गगागिरी मठ,शभुनाथ सैलानी चचलप्राग मठ का सानिध्य रहा। इसके अलावा मंगलवार सुबह भव्य महाप्रसादी का आयोजन किया गया। मंगलवार सुबह भाजपा संगठन महामंत्री भजनलाल शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष स्वरुपसिंह खारा, विजय कैलाश चौधरी, जोगेंद्र सिंह चौहान, एस आई हेमलता जाखड़ सहित जिले भर से श्रद्धालु उपस्थित रहें।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।