Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
झुंझुनू

सौंथली के ग्रामीणों ने किया विधायक डाॅ. शर्मा का अभिनंदन

द्वारा Jaipur Times
सौंथली के ग्रामीणों ने किया विधायक डाॅ. शर्मा का अभिनंदन


गुढगौड़जी।
निकटवर्ती सौंथली ग्राम पंचायत में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री सलाहकार विधायक डॉ. राजकुमार शर्मा का नागरिक अभिनंदन किया। ग्रामीणों ने 21किलो की फूलमाला पहनाकर विधायक डॉ. शर्मा का आभार जताया। विधायक डॉ. शर्मा ने कहा कि बदलते समय के साथ चिकित्सा और शिक्षा संसाधनों का विस्तार जरुरी है। सौंथली नवलगढ़ क्षेत्र की अंतिम नहीं पहली ग्राम पंचायत है। इसलिए यहां सभी संसाधनों की आपूर्ति ही मेरा उद्देश्य है। स्वागत करने वालों में पूर्व सरपंच तुलसीराम पूनियां, दिलीप भार्गव, विनोद शर्मा, पुष्कर पूनियां, कुलदीप धींवा, महेश जाखड़, मालाराम मूंड, सुनील कुमार, मनीष जाखड़, शुभकरण मूंड, मनोज शर्मा, आशु पूनियां, विजय कुमार, अभिषेक खरींटा समेत अनेक लोग शामिल थे‌।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।