Jaipur News: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर शहर में रिश्वत का बड़ा मामला सामने आया है। राज्य में क्राइम काम करने की जिम्मेदारी संभालने वाली खाकी आज रिश्वत के मामले में जयपुर शहर में दागदार हो गई। रिश्वतखोरी का यह मामला जयपुर शहर की प्रताप नगर थाने का बताया जा रहा है। राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर के प्रताप नगर थाने में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुखदेव जाट को 10000 रुपए की रिश्वत के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि रिश्वत के मामले में गिरफ्तार एएसआई सुखदेव जाट को हिरासत में लेकर एसीपी की टीम द्वारा पूछताछ की जा रही है।
केस में मदद करने के बदले सुखदेव जाट मांग रहा था घूस
राजस्थान एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की एडीजी स्मिता श्रीवास्तव ने बताया कि जयपुर शहर के प्रताप नगर थाने में ड्यूटी पर तैनात असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर सुखदेव जाट के खिलाफ 11 अगस्त को परिवादिया की ओर से लिखित शिकायत मिली थी। शिकायत के अनुसार सुखदेव जाट प्रताप नगर थाने में दर्ज एक केस में मदद करने और आरोपी को अरेस्ट करने के बदले में शिकायतकर्ता से 10000 रुपए की रिश्वत की मांग कर रहा था। जिसके बाद एंटी करप्शन गुरु की टीम ने शिकायतकर्ता को एएसआई सुखदेव जाट के पास रिश्वत के 10000 रुपए देकर भेजा। जैसे ही सुखदेव ने रिश्वत की राशि अपने हाथ में ली, इस वक्त एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने उसे रिश्वत के पैसों के साथ दबोच लिया। आरोपी सुखदेव जाट में रिश्वत लेते वक्त पुलिस की वर्दी पहन रखी थी।
प्रतिक्रियाएं
टिप्पणियां
अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।


