Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में
बिज़नेस

Gold Rate: सोने की कीमतों में आई आज बड़ी गिरावट, देखिए कितने कम हो गए हैं दाम

सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो-तीन महीना से लगातार सोने की कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज एक बार फिर से सोना सस्ता हो गया है।

संवाददाता: Anil Chaudhary
TODAY GOLD RATE
TODAY GOLD RATE

Today Gold Rate: सोने की कीमतों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली है। पिछले दो-तीन महीना से लगातार सोने की कीमतों में चल रहे उतार-चढ़ाव के बीच आज एक बार फिर से सोना सस्ता हो गया है। इंडिया बुलियन एवं ज्वेलर्स एसोसिएशन की रिपोर्ट के अनुसार आज 6 अक्टूबर, मंगलवार को 24 कैरेट सोने की कीमतों में प्रति 10 ग्राम के हिसाब से गिरावट दर्ज की गई है। आज 6 अक्टूबर की सुबह 24 कैरेट सोने के दाम (6 October gold rate) 920 रूपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट के साथ कम होकर 1.47 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गए हैं। सितंबर महीने में सोने की कीमतों में लगभग 8000 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। बता दें कि 31 अगस्त 2026 को 24 कैरेट सोने के दाम 1.56 लाख रुपए प्रति 10 ग्राम प्रति जो अब तक हजार रुपए की गिरावट के साथ कम होकर 1.47 लाख प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गए।

राजस्थान के शहरों में इस प्रकार चल रहा है आज सोने का भाव

राजस्थान प्रदेश के बड़े शहरों में भी आज सोने की कीमतों (gold rate in Rajasthan) में गिरावट दर्ज की गई। प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज 6 अक्टूबर को 24 कैरेट सोने का भाव (today gold rate in Jaipur) 1,49,170 रुपए प्रति 10 ग्राम चल रहा है। इससे पहले 5 अक्टूबर को जयपुर में 24 कैरेट सोने के दाम 1,49,330 रुपए प्रति 10 ग्राम प्रति 10 ग्राम पर थे। जयपुर शहर में आज 6 अक्टूबर को 22 कैरेट सोने का भाव 1,36,740 रुपए प्रति 10 ग्राम और 18 कैरेट सोने का भाव 1,11,880 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। ग्रो एप के अनुसार जोधपुर शहर में 24 कैरेट सोना 1,49,170 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोना जोधपुर शहर में 1,36,740 रुपए प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है।

चांदी आज 6 अक्टूबर को 3,176 रुपए हुई सस्ती

सोने के साथ-साथ चांदी की कीमतों (gold silver rate) में भी आज गिरावट दर्ज की गई है। चांदी के दाम आज 3,176 प्रति किलो की गिरावट के साथ 2.21 लाख रुपए प्रति किलो पर पहुंच गए हैं। बता दें कि बीते महीने में चांदी की कीमतों में लगभग 17000 रुपए प्रति किलो की गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा कारोबारियों के अनुसार सोने और चांदी की कीमतों में आने वाले समय में भी गिरावट दर्ज की जा सकती है। चमकीली धातु में हो रही लगातार गिरावट के पीछे मुख्य वजह फेडरल बैंक द्वारा बढ़ाई गई ब्याज दरों को माना जा रहा है। इसके अलावा अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध को भी सोने-चांदी की कीमतों में हो रही गिरावट के पीछे के मुख्य कारण के रूप में देखा जा रहा है।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।