विद्याधर नगर में आधार सेवा बंद, जनता परेशान

Jun 25, 2024 - 22:14
 0

जयपुर। विद्याधर नगर के सेक्टर 10 स्थित आधार सेवा केंद्र के बंद होने से पिछले आठ महीनों से जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस क्षेत्र के निवासियों को आधार संबंधी कार्यों के लिए सिविल लाइंस स्थित आधार केंद्र पर निर्भर रहना पड़ता है, जो लगभग 10 किलोमीटर दूर है। वहां भी स्थिति विकट है, जहां 2 से 3 दिन की वेटिंग चल रही है।

इन दिनों राजस्थान में राशन कार्ड की केवाईसी का कार्य तेजी से चल रहा है, जिसके लिए आधार अपडेट की आवश्यकता है। इसके लिए आम जनता को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। सिविल लाइंस स्थित ऑर्बिट मॉल में एक प्राइवेट कंपनी द्वारा संचालित आधार सेवा केंद्र पर रोजाना 200 से 300 लोग पहुंचते हैं, जिनमें से अधिकांश को निराश होकर लौटना पड़ता है।

विभाग द्वारा जनता की शिकायतों का कोई संतोषजनक समाधान नहीं दिया जा रहा है। इससे जनता में आक्रोश बढ़ता जा रहा है, और कोई सुनवाई नहीं हो रही है। ऐसा माना जा रहा है कि सिविल लाइंस के निजी आधार केंद्र को लाभ पहुंचाने के लिए सरकार के अधीन आधार सेवा केंद्रों को बंद कर दिया गया है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। जनता ने संबंधित अधिकारियों से शीघ्र समाधान की मांग की है।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।