G20 को लेकर महिला मोर्चा ने बनाई पेंटिंग दिया संदेश

G20 को लेकर महिला मोर्चा ने बनाई पेंटिंग दिया संदेश

अलवर । जी- 20 शिखर सम्मेलन की मेजबानी का मौका भारत को मिला है। देश में शिखर सम्मेलन चल रहा है। ऐसे में भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की तरफ से शिखर सम्मेलन की पेंटिंग बनाकर लोगों को सम्मेलन से संबंधित जानकारी दी गई। 
इस मौके पर महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल ने कहा कि भारत के लिए यह गर्व की बात है कि जी-20 की मेजबानी करने का मौका मिल रहा है। देश में पहली बार जी-20 सम्मेलन हो रहे हैं। जी-20 में दुनिया के सबसे ताकतवर देश शामिल हैं। जो पूरे विश्व की 70 प्रतिशत से ज्यादा जीडीपी कवर करते हैं। इन पर पूरी दुनिया निर्भर है। उन देशों की मेजबानी करने से भारत को फायदा मिलेगा। साथ ही देश की अर्थव्यवस्था बेहतर होगी। विदेश पहले से ज्यादा मजबूत स्थिति में दुनिया के सामने अपनी बुद्धि रख सकेगा।
अलवर सहित पूरे देश भर में महिला मोर्चा मंडल स्तर पर पेंटिंग बनाई गई व तिरंगा लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।