भारतीय जैन संगठना(बीजेएस) की  बैठक आयोजित

Jun 14, 2023 - 16:56
 0
भारतीय जैन संगठना(बीजेएस) की  बैठक आयोजित


बिजौलियां(जगदीश सोनी)।भारतीय जैन संगठना(बीजेएस) की प्रथम बैठक का आयोजन  राजभवानी वाटिका बिजौलियां में किया गया।
इस अवसर पर भारतीय जैन संगठना के राष्ट्रीय महामंत्री  राजकुमार फ़तावत, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र तलेसरा,  पंकज सेठी, प्रदेश मंत्री अरविंद जारोली व आदित्य भंडारी मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने संगठना की विचारधारा, इसके इतिहास और  मुख्य उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जैन संगठना एक ऐसा संगठन है जो ना केवल जैन समाज के लिए अपितु सम्पूर्ण मानव समाज के हित मे कार्य करता हैं। संगठन द्वारा वर्तमान में स्मार्ट गर्ल महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम, हैप्पी फैमिली कार्यक्रम, जल संरक्षण की दिशा में केंद्र सरकार के साथ एमओयू, बिज़नेस डेवेलपमेंट सहित अनेक मुख्यधारा के कार्यक्रम शामिल हैं। साथ ही संगठन द्वारा प्राकृतिक आपदा के समय ज्यादा से ज्यादा प्रभावितों की मदद का कार्य किया जाता है।
इस दौरान सकल जैन समाज बिजौलियां के सदस्य उपस्थित रहे । साथ ही बिजौलियां में संगठन की वर्किंग कमेटी का गठन किया गया। जिसमें नरेंद्र बगड़ा, मुकेश धनोप्या, पंकज हरसौरा, अनिल नागोरी, विवेक हरसौरा, नीलेश नलवाया, महिला वर्ग से कोमल जैन व  सुनीता सोनी को शामिल किया गया।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।