त्रिलोक चंद शर्मा महाराज की 18वीं पुण्यतिथि पर भंडारा आज

Dec 24, 2022 - 16:45
 0


अलवर। ब्रह्मलीन त्रिलोक चंद शर्मा महाराज की 18वीं पुण्यतिथि रविवार 25 दिसंबर को सुंदरकांड पाठ, 108 आहुति यज्ञ और भंडारे के साथ पारंपरिक श्रद्धा और आस्था के साथ आयोजित किया जाएगा।
श्री हनुमान मंदिर भूगोर के गद्दी नशीन महाराज विवेक प्रधान ने बताया कि शनिवार 24 दिसंबर को शाम 8 बजे से भजन-कीर्तन और दरबार आयोजित किया गया। जिसमें हजारों भक्तों ने भक्तिरस में स्नान किया। रविवार 25 दिसंबर को सुबह 8 बजे सुंदरकांड का पाठ, 10 बजे महाराज त्रिलोक चंद शर्मा की समाधि पर पूजन और उसके उपरांत साढ़े दस बजे 108 आहुति यज्ञ आयोजित कर सभी भक्तों के लिए भंडारा होगा। जिसमें राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश तथा मध्यप्रदेश के हजारों भक्त शिरकत करेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।