भाजपा के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ की विशाल पदयात्रा पहुंची भर्तृहरीधाम

Sep 3, 2023 - 15:30
 0

- 250 से अधिक भाजपा के नए सदस्य बनाए गए और मोदी की जनकल्याणकारी योजनाओं का किया प्रचार

अलवर। भारतीय जनता पार्टी के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ भाजपा के तत्वावधान में विशेष सदस्यता अभियान के अंतर्गत अलवर से भर्तृहरिधाम तक विशाल पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह यात्रा रविवार को प्रात: 8 बजे परशुराम सर्किल से प्रारंभ होकर भर्तृहरिधाम पहुंची।
भाजपा के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महावीर उपाध्याय ने बताया कि भाजपा के सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के द्वारा पदयात्रा, नुक्कड़ सभाएं, कठपुतली, लघु नाटिका इत्यादि के मंचन से भाजपा के कार्यक्रमों से योजनाओं से और विकास के बारे में प्रचारित करने के लिए एवं समाज के हर तबके को जोडऩे का प्रयास किया जा रहा है और भारत को भरपूर विकास देने वाली मोदी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं लोगों को अवगत कराया जा रहा है।
पदयात्रा में महिला पुरुष बच्चे डीजे के साथ नाच नाचते गाते भर्तृहरि बाबा के जयकारे लगाते चल रहे थे और नरेंद्र मोदी की, जनकल्याणकारी विकास योजनाओं का प्रचार करते नजर आए। इस मौके पर 250 से अधिक भाजपा के नए सदस्य बनाए गए। पदयात्रा के संयोजक गिर्राज प्रसाद, सहसंयोजक ताराचंद अन्य सहभागी जितेंद्र, प्रेम शंकर, घनश्याम, विशाल मेहरा और, ढाई सौ की संख्या में महिला पुरुष रहे कार्यक्रम का शुभारंभ सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के जिला संयोजक महावीर उपाध्याय और शहर संयोजक डॉक्टर पंकज गुप्ता द्वारा भर्तृहरि बाबा की झांकी पर विराजमान भर्तृहरि बाबा की पूजा की गई।
इस मौके पर सांस्कृतिक एवं पर्यटन प्रकोष्ठ के शहर संयोजक डॉक्टर पंकज गुप्ता, जिला सहसंयोजक खेमराज गुर्जर, हेमंत शर्मा, कनिका गोयल, नरेश यादव, अनिल शर्मा, मनोज कुमार शर्मा, यशवंत कुमार गुप्ता, कैप्टन उमराव लाल सैनी, पूर्व सभापति मीना सैनी, ताराचंद सांवरिया, खुशीराम, भाजपा नेता जितेंद्र राठौर, जनसं या समाधान फाउंडेशन के ओम प्रकाश शर्मा, हरि सिंह चौधरी, राजेश सारसर, आकाश लोहरा, अमन, महादेव प्रसाद, राजेश गोतर, किरण कुमार, राकेश भिंडवाल, राजकुमार, विकास नंदा, लालचंद, तुषार डाटा, उपस्थित रहे इस मौके पर ढाई सौ से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई गई।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।