भाजपा 4 मई को करेगी जिला कलेक्ट्रेट का घेराव , प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और विधानसभा नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ रहेंगे उपस्थित

सवाई माधोपुर, दिनांक 02 मई 2023 | भारतीय जनता पार्टी राजस्थान के आह्वान पर कांग्रेस सरकार के कुशासन जंगलराज और भ्रष्टाचार के खिलाफ जन आक्रोश महाघेराव कर भाजपा जिला कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी | जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया कि जन आक्रोश घेराव की तैयारी को लेकर भाजपा प्रदेश मंत्री जितेन्द्र गोठवाल, जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित, गंगापुर सिटी पूर्व विधायक मानसिंह गुर्जर, महाघेराव अभियान प्रमुख आशा मीणा, पूर्व जिलाध्यक्ष सुरेश जैन,जिला उपाध्यक्ष कमल सिंह मीणा नगर परिषद के पूर्व सभापति कमलेश जैलिया ने प्रेस वार्ता कर कार्यक्रम की जानकारी दी , उन्होंने बताया कि महाघेराव के तहत प्रत्येक मंडल , बूथ , शक्ति केंद्र , पंचायत स्तर पर बैठक संपन्न कर कार्यकर्ताओ को जिम्मेदारी सौंप दी गई है , महाघेराव की जिला टोली और विधानसभा टोली की भी बैठक कर कार्यकर्ता प्रचार प्रसार में जुट गए हैं, जिलाध्यक्ष दीक्षित ने बताया कि महाघेराव कार्यक्रम 4 मई को प्रात 11 बजे जिला कलेक्ट्रेट के सामने होगा , पहले जनसभा होगी उसके बाद कलेक्ट्रेट का घेराव कर ज्ञापन सौंपा जाएगा | महाघेराव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी , विशिष्ट अतिथि के रूप में राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ उपस्थित रहेंगे |
सुरेन्द्र शर्मा
जिला मीडिया प्रभारी
भाजपा सवाई माधोपुर