अशोक गहलोत महान जन नेता - संजय दीक्षित
सरदारशहर। चूरू कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष व बीस सुत्री कार्यक्रम कमेटी के सदस्य संजय दीक्षित ने सवाई बड़ी पंचायत में आयोजित महंगाई राहत शिविर में ग्रामिणों व सेवादल के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुवे कहा कि लोकप्रिय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सही मायने में पूरे प्रदेश के अभिभावक बनकर काम कर रहे है। मुख्यमंत्री आम आदमी की तकलीफों को लेकर चिंतित है और इसी परिपेक्ष में पूरे प्रदेश में महंगाई राहत शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। हम सभी को इसका लाभ उठाना चाहिये। दीक्षित ने कहा कि मुख्यमंत्री गहलोत महान जन नेता है। आज देश में बेरोजगारी व महंगाई विकराल रूप धारण किये हुए है। गहलोत सरकार आम आदमी को राहत देने को कृत संकल्प है। हम सभी कार्यकर्ताओं को आम आदमी तक इन जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने की जिम्मेदारी उठानी होगी। शिविर में उपखण्ड अधिकारी विजेन्द्र सिंह, नायब तहसीलदार प्रहलाद पारीक, विकास अधिकारी जगदीश प्रसाद व्यास, सेवादल के विधानसभा अध्यक्ष महेन्द्र जाखड़, ब्लाक अध्यक्ष श्याम व्यास, ओमप्रकाश सिरडिया, पूर्णाराम, चरणसिंह सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, ग्रामीण एवं लाभार्थी उपस्थित थे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति