कृषि मंडी में 99 लाख की लागत से मंडी परिसर में बिछेगा रि-कार्पोंटिंग सड़को का जाल, अनाज को नहीं डालना होगा मिट्टी में, हजारों किसानों को होगा फायदा, कृषि विपणन बोर्ड के देखरेख में होगा पूरा काम

कृषि मंडी में 99 लाख की लागत से मंडी परिसर में बिछेगा रि-कार्पोंटिंग सड़को का जाल, अनाज को नहीं डालना होगा मिट्टी में, हजारों किसानों को होगा फायदा, कृषि विपणन बोर्ड के देखरेख में होगा पूरा काम

सरदारशहर। शहर के कृषि उपज मंडी में जल्द ही 99 लाख रूपयों की लागत से रि-कार्पेंंटिंग सड़को का जाल बिछाया जायेगा। जिसके बाद मंडी परिसर का जल्द काया पलट हो जायेगा। उसके बाद यहाँ किसान अपना अनाज नई सड़कों पर डाल पाएगें। अभी जर्जर सड़क होने पर अनाज मिट्टी पर डाला जाता है। जहां पर पानी का भराव होता है। वहां से कुछ सड़क को उपर उठाया जायेगा। इसके बाद पानी ठहराव की समस्या नहीं रहेगी। कार्य की देखरेख कृषि विपणन बोर्ड द्वारा रि-कार्पेंंटिंग कार्य किया जायेगा।  मंडी परिसर में वर्तमान में 167 दुकाने चालू है। उसके आगे रि-कार्पेंंटिंग सड़क बनाई जायेगी। उसके बाद मंडी की रौनक ही अलग नजर आएगी। मंडी व्यापार संघ के अध्यक्ष इंद्राज सारण व मंडी के वरिष्ठ अनाज व्यापारी प्रभुराम पूनियां ने बताया कि मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण होने की संभावना है। उससे मंडी की सभी सड़के रि-कार्पेंंटिंग नजर आयेगी। वर्तमान में जर्जर सड़क होने के कारण किसान व अनाज व्यापारियों को परेशानी हो रही है। व्यापार एंव उघोग संघ के अध्यक्ष शिवरत्न सर्राफ व व्यापार मंडल मंत्री ओमप्रकाश पारीक ने बताया कि मंडी में रबी-खरीब की फसलों के अनाज का ढेर लग जाता है। लेकिन जर्जर सड़कों के कारण किसानों को परेशानी झेलनी पड़ती थी। लेकिन सड़के रि-कार्पेंंटिंग होने के बाद यह समस्या नहीं देखने को मिलेगी। वर्तमान में सरदारशहर अनाज मंडी राजस्थान की टॉप मंडियों में शामिल है। क्योकि यहां पर सभी अनाज के दाम बीकानेर, नोखा, लूणनकरण, नोहर, रावतसर, श्रीडूगरगढ मंडियों से ज्यादा दिया जाता है। जिसके कारण इस मंडी के प्रति किसानों का रूझान बढता जा रहा है।

मार्च 2023 तक काम पूरा कराने का प्रयास करेंगे

कृषि विपणन बोर्ड सीकर के एक्सईएन जगदीश गढवाल ने बताया कि कृषि उपज मंडी में रि-कार्पेंंटिंग सड़कें कवरिंग के लिए वर्ग ओडर जारी कर दिया गया है। मंडी परिसर में सड़कों की चौड़ाई 60 व 40 फीट तक रखी गई है। वर्तमान में मंडी परिसर में मूंगफली की बोरी व अन्य अनाज पड़ा हुआ है। जल्द खाली होने के बाद कार्य शुरू हो जायेगा। उम्मीद है मार्च 2023 तक कार्य पूर्ण हो जायेगा। इसके बाद मंडी में बहुत अच्छी सुविधा होगी। हमारा प्रयास जल्द कार्य पूर्ण करने का है।