Jaipur Times — जयपुर टाइम्स
देश और दुनियाहर खबर, आपकी भाषा में

ऑनलाइन ठगी में 3 युवक गिरफ्तार, साइबर ठगी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सवाई माधोपुर,: सवाई माधोपुर पुलिस ने साइबर ठगी के खिलाफ चलाए जा रहे 'एंटी वायरस अभियान' के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को ऑनलाइन ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक विजयसिंह मीना के निर्देशन में थानाधिकारी राजवीर सिंह और जगदीश सिंह की टीम ने यह सफलता हासिल की।

सूचना मिलने पर पुलिस ने नीमली रोड पर तीन युवकों को ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा। जांच में पाया गया कि ये युवक इंस्टाग्राम पर फर्जी चैनल बनाकर बिटकॉइन ट्रेडिंग और मनी डबल करने के नाम पर भोले-भाले लोगों से ठगी कर रहे थे। गिरफ्तार किए गए युवकों में शंकरलाल, बुद्धिप्रकाश और गोलूराम शामिल हैं। इनके पास से 3 एंड्रॉइड फोन और 5 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं।

कोतवाली सवाई माधोपुर में आरोपियों के खिलाफ धारा 13, 318 (4) बीएनएस और 66सी आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आगे पढ़ें

ताज़ा खबरें, एक के बाद एक

स्क्रॉल करते रहें, अगली खबर अपने आप खुलेगी।

भरतपुर में पंचायत चुनाव का तीसरा चरण: 71 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने किया मताधिकार का प्रयोग