कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात 

Jun 18, 2023 - 15:44
 0
कार्यकर्ताओं ने सुनी मन की बात 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम का 102 वां एपिसोड सुना, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि भारत लोकतंत्र की जननी है। हम अपने लोकतांत्रिक आदर्शों को सर्वोपरि मानते हैं, अपने संविधान को सर्वोपरि मानते हैं, इसलिए हम 25 जून को भी कभी भूला नहीं सकते। यह वही दिन है जब हमारे देश पर इमरजेंसी थोपी गई थी। कार्यक्रम में भाजपा के मण्डल अध्यक्ष पवन माहेश्वरी, पार्षद रेवंत पंवार, हाकम अली, पार्टी विस्तारक नारायण वेष्णव, पंकज घासोलिया, अशोक तिवाड़ी, गोपीचंद दर्जी, सराफत अली, संजय स्वामी, महेश पारीक, कैलाश सराफ, रूपाराम गुलेरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे। 

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।