घायल पक्षियों का किया उपचार 

Jan 16, 2023 - 15:39
 0
घायल पक्षियों का किया उपचार 


सुजानगढ़ (नि.सं.)। चायनीज मांझे से घायल हुई एक चील और बतख को बजरंगी गौ सेवा समिति के सदस्यों ने उपचार के बाद सुरक्षित जगह पहुंचा दिया गया है। बबलू बजरंगी ने बताया कि चायनीज मांझे में उपझ जाने से घायल हुई चील को प्राथमिक उपचार के बाद नाथोतालाब स्थित श्मसान घाट छोड़ा गया है। जबकि बतख को मांझे से काफी गंभीर चोट लगी और उसे चार टांके आये हैं। बतख को सुरक्षित वन विभाग छापर पहुंचाया गया है। इस पावन कार्य में कम्पाउण्डर हेमंत, विक्की परावा, रितिक सेनी, बोदु जाट, मनोज प्रजापत, विकास, महक जैन आदि ने सहयोग किया। 

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।