जिला मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश रैली में सरदारशहर से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना, भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में करेंगे शक्ति प्रदर्शन

Apr 11, 2023 - 15:35
 0
जिला मुख्यालय पर आयोजित जन आक्रोश रैली में सरदारशहर से हजारों कार्यकर्ता हुए रवाना, भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में करेंगे शक्ति प्रदर्शन


सरदारशहर। जिला मुख्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी तथा विधानसभा में नवनियुक्त नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ के नए दायित्व के कार्य ग्रहण के पश्चात प्रथम बार चुरू आगमन पर स्वागत व अभिनंदन समारोह तथा उसके पश्चात राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों, कुशासन, भ्रष्टाचार, युवा तथा महिलाओं के साथ हो रहे अत्याचार के खिलाफ आयोजित होने वाले जनाक्रोश महाघेराव में सरदारशहर से भाजपा नेता सुरेंद्र सर्राफ के नेतृत्व में सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों कार्यकर्ता चुरू रवाना हुए हैं। भाजपा नेता सुरेन्द्र सर्राफ ने बताया की जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के लिए देहात क्षेत्र से 21 बसें तथा शहरी क्षेत्र 153 से अधिक छोटी गाड़ियों का काफिला सरदारशहर से आयोजित होने वाले जनाक्रोश रैली में भाग लेने के लिए हजारों की संख्या में सरदारशहर से कार्यकर्ता रवाना हुए शुरू में होने वाली जन आक्रोश रैली व घेराव कार्यक्रम में सरदार शहर के हजारों कार्यकर्ता सम्मिलित होकर कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।