फूले के विचारों से प्रेरणा लेकर राजस्थान को बनाएंगे कृषक-कल्याणकारी राज्य: मुख्यमंत्री भजनलाल
जयपुर टाइम्स, जयपुर
महात्मा ज्योतिबा फुले की 198वीं जयंती पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार फुले के दिखाए मार्ग पर चलते हुए राज्य को कृषक-कल्याणकारी बनाने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने सहकार मार्ग स्थित प्रतिमा स्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और मुहाना मंडी में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए शिक्षा, सामाजिक समरसता और महिला सशक्तिकरण के लिए फुले के योगदान को याद किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि ज्योतिबा फुले ने नारी शिक्षा, किसान अधिकार और सामाजिक न्याय के लिए जीवन समर्पित किया। सावित्रीबाई फुले के साथ मिलकर उन्होंने बालिकाओं के लिए पहला स्कूल खोलकर शिक्षा की अलख जगाई। राज्य सरकार भी शिक्षा, तकनीक और पारदर्शिता के माध्यम से युवाओं और किसानों को सशक्त बना रही है।
सरकार ने 5 हजार गांवों को बीपीएल मुक्त करने, प्याज भंडारण के लिए सब्सिडी, नई कृषि मंडियों की स्थापना और 5 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देने की योजनाएं घोषित की हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार किसानों को तकनीकी रूप से मजबूत कर रही है और डबल इंजन की ताकत से सभी वादे पूरे करेगी।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति