अवधेशानंदजी मिशन प्रभु प्रेमी संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सालासर के अंजनी माता मंदिर के पास

Dec 18, 2025 - 15:06
 0
अवधेशानंदजी मिशन प्रभु प्रेमी संघ चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से सालासर के अंजनी माता मंदिर के पास

 लक्ष्मणगढ़ बाईपास पर चमेली देवी अग्रवाल मांगलिक सभागार के पीछे 19 से 25 दिसम्बर तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा में जूनापीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरी महाराज 151 रामचरितमानस पाठ के साथ कथा का वाचन करेंगे। बुधवार को कथा के पोस्टर का विमोचन किया गया। इस दौरान संघ के महेन्द्र लाहौरिया बताया कि कथा में देश भर से महाराज के अनुयायी सालासर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि प्रभु प्रेमी संघ के पदाधिकारी और समर्पित कार्यकर्ता जोर शोर से कथा की तैयारियों में लगे हैं। हनुमान सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश पुजारी ने बताया कि कथा को देखते हुए सफाई, सुरक्षा, ट्रैफिक और पार्किंग की समुचित व्यवस्था के लिए प्रशासन की ओर से तैयारियां चल रही है। श्रीकिशन पुजारी ने बताया कि कथा में आने वाले सभी लोगों के लिए खाने की व्यवस्था संघ की ओर से रहेगी। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम में सुशील बेरीवाला, विनोद भुटन, सोनीराम, नीरज, अरविन्द पुजारी सहित कई लोग मौजूद रहे।

Jaipur Times जयपुर टाइम्स के साथ आप नवीनतम हिंदी समाचार प्राप्त कर सकते हैं। आप अपने विज्ञापन को राजस्थान में प्रकाशित कर सकते हैं।