सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिको की समस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन
बिजौलियां। राजस्थान बरड़ खान मजदूर संघ इकाई भीलवाड़ा के तत्वावधान में खान श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओं को लागू करने एवं सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिको की समस्याओं को लेकर बिजौलियां उप खंड अधिकारी कार्यालय में ज्ञापन दिया गया। ज्ञापन में खान श्रमिक कल्याण बोर्ड की योजनाओ को लागू करने , सिलिकोसिस पीड़ित खान श्रमिको को 1 लाख रुपए की बजाय 2 लाख रूपए सहायता राशि दिए जाने समेत अन्य मांग की गई। 8 सितम्बर तक मांगे पूरी नहीं होने पर खान श्रमिकों द्वारा अनिश्चित कालीन धरने की चेतावनी दी गई। राजस्थान बरड़खान मजदूर संघ इकाई भीलवाड़ा अध्यक्ष दिलीप सिंह ,खान मजदूर सुरक्षा अभियान के रमेश कुमार गुर्जर, रामदेव भाट, हनुमान यादव ,गोपाल बंजारा, माधु लाल भील, कली बाई,कैलाश ,मदन सिंह, रामकरण ,सीता बाई समेत खान श्रमिक मौजूद रहे।
विशेष आलेख
दर्शनीय स्थल
E-Magazine
राजस्थान
राष्ट्रीय
अंतरराष्ट्रीय
बिज़नेस
खेल
मनोरंजन
प्रेस विज्ञप्ति