देशभर में रिलीज हुई राजस्थानी फिल्म भरखमा, राजस्थानी सिनेमा को मिला नया आयाम
'भरखमा' सोनी सांवता एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी है और इसका निर्देशन एस. सागर ने किया है। फिल्म की कहानी आईएएस अधिकारी डॉ. जितेंद्र कुमार सोनी द्वारा लिखी गई है, जो अपने संवेदनशील और प्रभावशाली लेखन के लिए प्रसिद्ध हैं।