Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
अलवर

केंद्रीय वन मंत्री एवं वन राज्य मंत्री ने किया अमृत धाम (वृद्धाश्रम) उद्घाटन

द्वारा Jaipur Times
केंद्रीय वन मंत्री एवं वन राज्य मंत्री ने किया अमृत धाम (वृद्धाश्रम) उद्घाटन

अलवर। केंद्रीय पर्यावरण एवं वन मंत्री एवं अलवर सांसद भूपेन्द्र यादव तथा पर्यावरण एवं वन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा ने अपना घर शालीमार में श्री अमरनाथ बर्फानी सेवा समिति द्वारा संचालित अमृत धाम (वृद्धाश्रम) का फीता काटकर उद्घाटन किया।
केंद्रीय मंत्री यादव अमृत धाम (वृद्धाश्रम) वंचितों व जरूरतमंद बुजुर्गों के लिए उपयोगी साबित होगा। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग हमारे परिवार के स्तम्भ होते हैं। उनके अनुभव हमारे जीवन को सार्थकता प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि वृद्धाश्रम में रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों को विश्वास से भरने के लिए काउंसिलिंग को दैनिक कार्यों में शामिल करना चाहिए। उन्होंने पारिवारिक परिस्थितियों के वश बुजुर्ग वृद्धाआश्रम में रह सकते हैं वहीं अन्य बुजुर्ग जो दिन के समय अकेले घर में रहते हैं वे आश्रम में दिन के समय सकारात्मक गतिविधियों में संलग्न रहकर अपना समय व्यतीत कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने 70 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के उपचार को निःशुल्क किया है। वन राज्यमंत्री संजय शर्मा ने समिति के पदाधिकारियों एवं भामाशाहों द्वारा मानव सेवा व समाज के कल्याण की भावना से निरन्तर किए जा रहे पुनीत कार्यों की सराहना करते हुए साधुवाद दिया। इस अवसर पर जिला प्रमुख बलबीर सिंह छिल्लर, जिलाध्यक्ष अशोक गुप्ता, पूर्व विधायक जयराम जाटव, संजय नरूका, अपना घर शालीमार ग्रुप के डायरेक्टर अशोक सैनी, मुकेश विजय, श्रीकिशन गुप्ता, पं. जलेसिंह सहित प्रबुद्ध व्यक्ति, समिति के पदाधिकारी एवं बडी संख्या में आमजन मौजूद रहे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।