Jaipur Times
ई-पेपर
हिंदी/EN
Login
जयपुर टाइम्स
sujangarh

16 दिसम्बर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन

द्वारा Jaipur Times



सुजानगढ़ (नि.सं.)। एसआईआर के तहत पहली ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर मंगलवार को होगा। इस बारे में रिटर्निंग अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा से जानकारी चाहने पर उन्होंने बताया कि मतदाता सूची कार्य प्र्रगति पर है और 16 दिसम्बर को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को मतदाता सूची की 1-1 हार्ड व सोफ्ट कोपी प्रदान की जाएगी। इसी प्रकार प्रत्येक बीएलओ के पास भी एक कोपी रहेगी, जिसे बीएलए भी देख सकेंगे। दूसरी ओर विधानसभा क्षेत्र के करीब 3 लाख 1 हजार वोटों में से 6 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन नहीं हो पाया। जिसके तहत अब आपतियां भी ली गई हैं और जिनके द्वारा किसी प्रकार का सम्पर्क बीएलओ या रिटर्निंग कार्यालय में नहीं किया जाता है, उनके नाम मतदाता सूची से कट जायेंगे। ड्राफ्ट मतदाता सूची में जो भी आवेदन आयेंगे, वो जायज होने पर किए जायेंगे।

प्रतिक्रियाएं

0 कुल

टिप्पणियां

0 स्वीकृत

अभी कोई स्वीकृत टिप्पणी नहीं है।

16 दिसम्बर को होगा ड्राफ्ट मतदाता सूची का प्रकाशन